रांची : डीजीएम, पत्नी व भतीजा को बनाया आरोपी

रांची : सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को जमशेदपुर के इंडो डेनिस टूल रूम के डीजीएम आशुतोष कुमार उनकी पत्नी चयनिका और भतीजा केशव वत्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी. हालांकि सीबीआइ द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश कोर्ट […]

रांची : सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को जमशेदपुर के इंडो डेनिस टूल रूम के डीजीएम आशुतोष कुमार उनकी पत्नी चयनिका और भतीजा केशव वत्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी. हालांकि सीबीआइ द्वारा आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश कोर्ट में नहीं जमा किया गया. इस कारण कोर्ट ने संज्ञान लिया था़
डीजीएम पर क्या है आरोप : सीबीआइ की चार्जशीट के अनुसार डीजीएम ने पद का दुरुपयोग करते हुए एक अप्रैल 2007 से सात अक्तूबर 2016 के बीच एक करोड़ 96 लाख 27 हजार 625 रुपये की अवैध कमाई की़ भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर सीबीआइ ने डीजीएम, पत्नी व भतीजे का बैंक खाते व अन्य संपत्ति की जांच की तो आरोप सही पाया गया. इस आधार पर सीबाआइ ने जांच शुरू की थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >