शिकारीपाड़ा के बीडीओ के साथ हुई मारपीट, पत्नी से की छेड़छाड़

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगड़ीगढ़ा के समीप रहनेवाले शिकारीपाड़ा के बीडीओ संजीव कुमार के साथ मारपीट की गयी. शनिवार की रात राणी सती मंदिर के समीप रहनेवाले बंटी शर्मा के बेटे निखिल शर्मा ने मारपीट की. इस घटना में उनका सिर फट गया है़ इतना ही नहीं उसने बीडीओ की पत्नी से […]

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगड़ीगढ़ा के समीप रहनेवाले शिकारीपाड़ा के बीडीओ संजीव कुमार के साथ मारपीट की गयी. शनिवार की रात राणी सती मंदिर के समीप रहनेवाले बंटी शर्मा के बेटे निखिल शर्मा ने मारपीट की. इस घटना में उनका सिर फट गया है़

इतना ही नहीं उसने बीडीओ की पत्नी से छेड़छाड़ भी की. सुखदेवनगर पुलिस ने सदर अस्पताल में संजीव कुमार का इलाज कराया़ साथ ही निखिल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है़ प्राथमिकी हत्या के प्रयास व छेड़छाड़ की करायी गयी है़ फिलहाल घटना के बाद वह फरार हो गया है. इस कारण पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है. वहीं निखिल शर्मा का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस या उसके घरवाले उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है़

बताया जाता है कि सुखदेवनगर पुलिस पहले इस मामले में सुलह कराने का प्रयास कर रही थी़ इस कारण थाना प्रभारी के साथ बीडीओ की बकझक भी हुई़ उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही थी. जब बीडीओ संजीव कुमार ने उच्च अधिकारी से बात की, तब जाकर काफी देर बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी और बीडीओ को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया़

क्या है मामला : जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम बीडीओ हटिया की ओर से कार पर पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुकम के रुगड़ी गढ़ा स्थित घर लौट रहे थे़

मीनाक्षी सिनेमा गली स्थित राणी सती मंदिर के पास किसी से बकझक हो रहा था़ वह उतर कर समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय वहीं का निवासी निखिल शर्मा आया और उनसे मारपीट करने लगा

जब उनकी पत्नी बीच-बचाव के लिए गयी तो उसने अश्लील बातें कही, फिर छेड़छाड़ की़ मारपीट के दौरान संजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा़ वे थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया़ इधर संजीव कुमार अब अपना इलाज निजी नर्सिंग होम में करा रहे है़ं सुखदेवनगर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BDO

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >