रांची :मार्च से बंजर भूमि पर सोलर फार्मिंग कर सकेंगे

रांची : किसानों की आय दुगुनी करने वाली केंद्र सरकार की पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान) योजना का काम मार्च से झारखंड में शुरू हो जायेगा. इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र को ऊर्जा विभाग द्वारा भेजा गया है. इस योजना के तहत झारखंड के किसान अपनी बंजर एवं अन ऊपजाऊ भूमि पर […]

रांची : किसानों की आय दुगुनी करने वाली केंद्र सरकार की पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान) योजना का काम मार्च से झारखंड में शुरू हो जायेगा. इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र को ऊर्जा विभाग द्वारा भेजा गया है. इस योजना के तहत झारखंड के किसान अपनी बंजर एवं अन ऊपजाऊ भूमि पर सोलर फार्मिग कर सकेंगे. यानी खेतों में सोलर पावर प्लांट लगा सकेंगे. इससे उत्पादित बिजली बेचकर वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं. उत्पादित बिजली की दर क्या होगी, इस पर जल्द ही दर निर्धारण को लेकर झारखंड विद्युत नियामक आयोग निर्णय लेगा. बताया गया कि कुसुम योजना के तहत दूसरे राज्य का नियामक आयोग बिजली उत्पादन की बिक्री दर तय कर चुका है. ओड़िशा ने 3.50 रुपये एवं तमिनलाडु सरकार ने 3.04 रुपये प्रति यूनिट दर निर्धारित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >