झारखंड को मिला कृषि कर्मण अवार्ड

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेंगलुरू में आयोजित साइंस कांग्रेस के दौरान धान उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए झारखंड को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया. झारखंड की ओर से कृषि निदेशक छवि रंजन और समेति निदेशक सुभाष कुमार सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया. इनके साथ दो किसान भी कार्यक्रम में […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 4, 2020 5:49 AM

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेंगलुरू में आयोजित साइंस कांग्रेस के दौरान धान उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए झारखंड को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया. झारखंड की ओर से कृषि निदेशक छवि रंजन और समेति निदेशक सुभाष कुमार सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया. इनके साथ दो किसान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये हुए थे. 2016-17 में धान उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के लिए यह पुरस्कार मिला है. पुरस्कार के रूप में झारखंड को एक करोड़ रुपये दिये गये हैं.

Next Article

Exit mobile version