रांची :लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलंब से रांची पहुंचीं

रांची : लंबी दूरी से आनेवाली कई ट्रेनें मंगलवार को विलंब से रांची पहुंचीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. ट्रेन संख्या 18623 (इस्लामपुर-हटिया एक्स) अपने निर्धारित समय से 2.15 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 18620 (दुमका-रांची इंटरसिटी एक्स) अपने निर्धारित समय से 37 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18452 (पुरी-हटिया तपस्विनी एक्स) अपने निर्धारित […]

रांची : लंबी दूरी से आनेवाली कई ट्रेनें मंगलवार को विलंब से रांची पहुंचीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. ट्रेन संख्या 18623 (इस्लामपुर-हटिया एक्स) अपने निर्धारित समय से 2.15 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 18620 (दुमका-रांची इंटरसिटी एक्स) अपने निर्धारित समय से 37 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18452 (पुरी-हटिया तपस्विनी एक्स) अपने निर्धारित समय से 1.10 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 20840 (नयी दिल्ली-रांची राजधानी) अपने निर्धारित समय से 1.55 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 13352 (अलपुंजा-धनबाद एल्लेपी एक्स) अपने निर्धारित समय से 35 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18310 (जम्मूतवी-संबलपुर एक्स) अपने निर्धारित समय से 6.45 घंटे विलंब से रांची पहुंची.
हटिया-झारसुगुड़ा मार्च तक प्रत्येक बुध व शनि को रद्द रहेगी : रांची. चक्रधरपुर मंडल पर फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 68161 (हटिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर) तथा ट्रेन संख्या 68162 (झारसुगुड़ा-हटिया मेमू पैसेंजर) प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दिनांक 31.3.20 तक रद्द रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >