सांसद संजय सेठ ने उपायुक्त को कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची के उपायुक्त को रांची लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा – हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली के शहरी एवं ग्रामीण इलाको में कंबल वितरण करने को कहा. साथ ही सभी विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहों पर अलाव जलाने की […]

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची के उपायुक्त को रांची लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा – हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली के शहरी एवं ग्रामीण इलाको में कंबल वितरण करने को कहा. साथ ही सभी विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.

सांसद संजय सेठ ने आज रांची की जनताकी सुविधा के लिए रांची लोकसभा के कार्यालय का नंबर जारी किया जो इस प्रकार है- 2240060 और 2240054. उन्होंने रांची की जनता से अपील करते हुए कहा कि रांची की जनता को कोई भी असुविधा हो, मोहल्ले की समस्या हो या अन्य कोई भी समस्या हो तो दिये गये नंबर पर फोन करें.

इननंबरों पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर सकते हैं. आप की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जायेगा. उन्होंने रांची की जनता को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख समृद्धि की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >