रांची : पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल बैठे थे पिछली कतार में

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अतिथियों के बैठने की जगह में पिछली कतार में बैठे हुए थे. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उनके साथ बैठे हुए थे. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे की पंक्ति में बैठे हुए थे. आगे की कतार में रूपी […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अतिथियों के बैठने की जगह में पिछली कतार में बैठे हुए थे. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उनके साथ बैठे हुए थे. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे की पंक्ति में बैठे हुए थे. आगे की कतार में रूपी सोरेन, शिबू सोरेन, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बाघेल, ममता बनर्जी, आरपीए सिंह, रघुवर दास, कनीमोजी, टीआर बालू बैठे हुए थे. मंच के बायीं ओर नवनिर्वाचित विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी. अन्य नेता मंच के दायीं ओर दूसरी व तीसरी कतार में बैठे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >