रांची : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने हेमंत सोरेन को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी. तो श्री सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने उन्हें जवाब दिया यू मिस्ड द शो. कुणाल ने ट्वीट कर लिखा है कि आदरणीय हेमंत सोरेन भैया आप झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे.
कुछ राजनीतिक और अत्यंत निजी कारणों की वजह से भले आज मैं दलीय रूप से आपके साथ नहीं हूं. व्यक्तिगत रूप से मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं. एक पुरानी तस्वीर साझा कर रहा हूं. जब आप मेरे चश्मा को ट्राइ कर रहे थे. (तसवीर में हेमंत सोरेन एक काले चश्मे को ट्राइ कर रहे हैं.) जवाब में हेमंत सोरेन के भाई के बसंत सोरेन ने लिखा कि थैंक्स फॉर योर गुड विशेस, यू मिस्ड द शो.
