रांची : नागरिता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कई क्षेत्रों से जुलूस निकलने की संभावना थी़ उसे देखते हुए एसएसपी के आदेश पर पूरे शहर में संवेदनशील इलाकों में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था़
मेन रोड सहित संवेदनशील इलाके जैसे सुखदेवनगर, बरियातू, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, काेतवाली, कांके, सदर थाना क्षेत्र सहित कई इलाके में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था़ सभी थाना प्रभारी दोपहर में अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जुलूस निकलने की जानकारी भी ले रहे थे़ बरियातू में तो जुलूस निकालने के लिए पूर्व से कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था़ लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया़ इधर सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे़
