रांची : कोकर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग के कारण कटी बिजली

रांची : कोकर अौद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग के कारण मंगलवार की रात 8.50 से 9.15 व 9.45 से 10.10 बजे तक बिजली गुल रही. विभाग के अधिकारी के अनुसार गड़बड़ी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. उधर, हुलहूंडू इलाके में भी उपभोक्ताओं ने शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक […]

रांची : कोकर अौद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग के कारण मंगलवार की रात 8.50 से 9.15 व 9.45 से 10.10 बजे तक बिजली गुल रही. विभाग के अधिकारी के अनुसार गड़बड़ी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.
उधर, हुलहूंडू इलाके में भी उपभोक्ताओं ने शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक बिजली नहीं मिलने की शिकायत की. वहीं रांची के कई अन्य इलाकों में बिजली की आपूर्ति सामान्य रही. वहीं कुछ इलाके में स्थानीय खराबी को दूर करने के कारण थोड़ी देर बिजली बंद थी. इसके अलावा दिन में भी कई बार बिजली की ट्रिपिंग होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >