मेसरा में बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर, दो मरे

शिल्पी पेट्रोल पंप के पास की घटना, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मेसरा : रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेसरा के शिल्पी पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात बस व मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप […]

शिल्पी पेट्रोल पंप के पास की घटना, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मेसरा : रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेसरा के शिल्पी पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात बस व मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल यात्री बस (बीआर-31पीए- 5354) तेज रफ्तार में रांची से पटना जा रही थी. बस जैसे ही मेसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उसी वक्त विपरीत दिशा से (ओरमांझी से रांची की ओर) आ रही पल्सर बाइक (जेएच-01डीएम-5694) को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में पल्सर बाइक के परखचे उड़ गये. गाड़ी की स्थिति खुद वीभत्स दुर्घटना की कहानी बयां कर रहे थे.
पुलिस ने रिम्स भेजा शव
जानकारी मिलते ही बीआइटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
अंकित महतो के नाम से है बाइक
सकते में आ गये बस में बैठे यात्री
घटना के बाद पुलिस ने यात्रियों को बस से उतार दिया. इसमें से अधिकांश यात्री वापस रांची लौट गये. जबकि कुछ यात्री दूसरे बस से पटना के लिए रवाना हो गये. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
एक घंटे तक सड़क रही जाम
दुर्घटना के बाद रांची-हजारीबाग करीब एक घंटे तक जाम रहा. इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में ट्रक और बसों की संख्या ज्यादा थी. काफी मशक्कत के बाद मेसरा पुलिस ने जाम को धीरे-धीरे खत्म कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >