रातू : दो मजदूर पोल से गिरे, एक की हालत गंभीर

रातू : विद्युत सब स्टेशन रातू अंतर्गत केवला मोड़ गुडू में तार मरम्मत के दौरान करंट लगने से दो दैनिक मजदूर पोल से गिरकर घायल हो गये. इनमें हिसरी निवासी सईदुल अंसारी (32) की हालत गंभीर है. वहीं उसके चाचा सफरुद्दीन अंसारी (48) की कमर में चोट है. जानकारी के अनुसार फुटकलटोली स्थित पांच एमवीए […]

रातू : विद्युत सब स्टेशन रातू अंतर्गत केवला मोड़ गुडू में तार मरम्मत के दौरान करंट लगने से दो दैनिक मजदूर पोल से गिरकर घायल हो गये. इनमें हिसरी निवासी सईदुल अंसारी (32) की हालत गंभीर है. वहीं उसके चाचा सफरुद्दीन अंसारी (48) की कमर में चोट है.

जानकारी के अनुसार फुटकलटोली स्थित पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से चोरों द्वारा तेल चोरी के प्रयास के दौरान ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के 18 गांवों में बिजली ठप हो गयी थी. क्षेत्र में आंशिक रूप से बिजली बहाल कराने हेतु मंगलवार को विभाग के एसडीओ लालजी महतो, कनीय अभियंता सुभाष कुमार ने लाइन कटवा कर उक्त दोनों मजदूरों को पोल पर चढ़ाया था. अभी तार जोड़ने का काम पूरा भी नहीं हुआ था कि करंट आ गया. जिससे दोनों मजदूर पोल से गिर पड़े. सईदुल को देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

जहां शरीर में इंफेक्शन ना हो, इसके लिए उसका दाहिना हाथ काट कर अलग कर दिया गया. उसका पैर भी बुरी तरह जख्मी है. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सफरुद्दीन अंसारी को छोड़ दिया गया. घटना के संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. एसडीओ लालजी महतो ने बताया कि बंद लाइन को किसके आदेश पर चालू किया गया, उसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >