रांची : अपनों ने छोड़ा, रिम्स में फर्श पर ठिठुर रहे चार लावारिस

रांची : रिम्स के हड्डी विभाग के कॉरिडोर में चार लावारिस बेसुध पड़े हैं. अपनों ने छोड़ दिया है, तो किसी ने इन्हें रिम्स पहुंचा दिया. फर्श पर पड़े इन लावारिस लोगों की चिंता न तो रिम्स प्रबंधन को है, न ही जिला प्रशासन को. ठंड के इस मौसम में ये लोग फर्श पर जीवन […]

रांची : रिम्स के हड्डी विभाग के कॉरिडोर में चार लावारिस बेसुध पड़े हैं. अपनों ने छोड़ दिया है, तो किसी ने इन्हें रिम्स पहुंचा दिया. फर्श पर पड़े इन लावारिस लोगों की चिंता न तो रिम्स प्रबंधन को है, न ही जिला प्रशासन को. ठंड के इस मौसम में ये लोग फर्श पर जीवन से संघर्ष कर रहे हैं. कंबल से किसी तरह अपने शरीर को ढंक कर ये लोग फर्श पर लेटे हैं.
अगर इसी तरह ठंड पड़ती रही और सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं हुई, तो ठंड से ये बीमार हो जायेंगे. अगर सरकार का शेल्टर होम होता, तो ऐसे लावारिस लोगों को वहां शिफ्ट किया जाता. इधर, रिम्स प्रबंधन का कहना है कि ये लोग कहां से आये हैं, किसी को पता नहीं है. ये बीमार भी नहीं है. इसलिए इन्हें वार्ड में भर्ती कर इलाज नहीं किया जा सकता है. कंबल व खाना तो दे दिया जाता है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >