रांची : 50 भवन निर्माताओं को नगर निगम ने जारी किया नोटिस

रांची : रांची नगर निगम ने चेक बाउंस होने पर शहर के 50 भवन निर्माताओं को नोटिस जारी किया है. निगम द्वारा सभी भवन निर्माता को एक सप्ताह के अंदर कुल राशि का 18 फीसदी सूद के रूप में जमा करने को कहा गया है. भवन निर्माताअों को कहा गया है कि एक सप्ताह के […]

रांची : रांची नगर निगम ने चेक बाउंस होने पर शहर के 50 भवन निर्माताओं को नोटिस जारी किया है. निगम द्वारा सभी भवन निर्माता को एक सप्ताह के अंदर कुल राशि का 18 फीसदी सूद के रूप में जमा करने को कहा गया है. भवन निर्माताअों को कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर अगर भुगतान नहीं किया गया, तो प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. गौरतलब है कि चेक बाउंस करने वालों में शहर के कई बड़े बिल्डर शामिल हैं. नगर निगम से नक्शा पास कराते समय लेबर शेष का भुगतान तीन किस्तों में करना होता है.
पहली किस्त निगम से नक्शा निर्गत कराते समय ऑनलाइन देना होता है. बाकी दो किस्त एक-एक साल के अंतराल में निगम को देना पड़ता है, जिसका एडवांस चेक दिया जाता है. इधर, निगम द्वारा लेबर शेष के रूप में बिल्डर से पैसा नहीं मिलने पर कमेटी का गठन किया गया है, जो इस पर निगरानी रखती है. कमेटी के गठन के बाद भवन निर्माताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >