ओरमांझी : ट्रैक्टर ने स्कूटी को चपेट में लिया, एक गंभीर

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर दड़दाग पशु अस्पताल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार ओरमांझी गांव निवासी विशाल कुमार महतो (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि स्कूटी के पीछे बैठे आशीष कुमार को मामूली चोट लगी है. घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है. घटना की सूचना […]

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर दड़दाग पशु अस्पताल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार ओरमांझी गांव निवासी विशाल कुमार महतो (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि स्कूटी के पीछे बैठे आशीष कुमार को मामूली चोट लगी है. घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है.

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची ओरमांझी पुलिस ने विशाल महतो को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रैक्टर (जेएच01डीजी-5631) व स्कूटी (जेएच01डब्ल्यू-0356) को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार विशाल व आशीष स्कूटी से लाल बहादुर शास्त्री चौक किसी निजी काम से जा रहे थे. इसी क्रम में ओरमांझी की अोर गलत साइड से जा रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >