रांची : 15 तक करें एडवांस टैक्स का भुगतान

रांची : एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त के भुगतान की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है. इस तिथि तक 75 प्रतिशत टैक्स नहीं देनेवालों के खिलाफ आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. यह जानकारी संयुक्त आयकर आयुक्त सुमित राय ने दी. आयकर विभाग ने करदाताओं से निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा करने का अनुरोध किया […]

रांची : एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त के भुगतान की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है. इस तिथि तक 75 प्रतिशत टैक्स नहीं देनेवालों के खिलाफ आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. यह जानकारी संयुक्त आयकर आयुक्त सुमित राय ने दी.
आयकर विभाग ने करदाताओं से निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा करने का अनुरोध किया है. जिस करदाता पर मासिक 10 हजार या उससे अधिक का टैक्स देने का दायित्व है, उसे आयकर अधिनियम के तहत एडवांस टैक्स देना है. निर्धारित तिथि तक टैक्स की रकम जमा नहीं करने पर नियमानुसार ब्याज देना होगा. करदाता एडवांस टैक्स का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >