रातू : खास पार्टी का समर्थन करने पर हुआ विवाद बहस के बाद दोस्त को मारी गोली, घायल

रातू : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पहाड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे आपसी विवाद में चंदन कुमार को गोली मार दी गयी. गोली उसकी बायीं बांह में लगी है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. जानकारी के अनुसार चंदन कुमार दोस्तों के साथ बैठ कर शराब का सेवन […]

रातू : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पहाड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे आपसी विवाद में चंदन कुमार को गोली मार दी गयी. गोली उसकी बायीं बांह में लगी है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार चंदन कुमार दोस्तों के साथ बैठ कर शराब का सेवन कर रहा था. इसी दौरान खास पार्टी का समर्थन करने को लेकर उनमें विवाद हो गया. इसी बीच बहस के दौरान किसी दोस्त ने ही चंदन को गोली मार दी. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गये. हल्ला करने पर लोगों ने घायल चंदन कुमार को इलाज के लिए रिम्स भेजा. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >