रांची : 12 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी कर 12 दिसंबर को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जारी किये गये आदेश में उपायुक्त ने कहा है कि इस दिन सभी प्रतिष्ठान या कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को सवेतन छुट्टी दी जायेगी, ताकि वे अपने मताधिकार का […]

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी कर 12 दिसंबर को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जारी किये गये आदेश में उपायुक्त ने कहा है कि इस दिन सभी प्रतिष्ठान या कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को सवेतन छुट्टी दी जायेगी, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें़ जो कंपनी या प्रतिष्ठान ऐसा नहीं करेंगे, उन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई भी की जायेगी.
भीड़ होने पर मिलेगा मतदाता टोकन नंबर
चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए टोकन की सुविधा प्रदान की है. टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे. वोटर्स हेल्पलाइन एेप से मतदाता फोटो वोटर्स स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे. वोटर्स स्लिप के साथ मतदान केंद्र पर मताधिकार के इस्तेमाल के लिए लोगों के पहुंचने पर बीएलओ फोटो वोटर्स स्लिप के क्यूआर कोड का स्कैन कर मतदाता से संबंधित जानकारियां लेंगे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >