नामकुम : लोवाडीह हाइटेंशन काॅलोनी के क्वार्टर नंबर छह में रहनेवाले हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी के पूर्व स्टोर ऑफिसर शिवपूजन सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग चार लाख के गहने व लैपटॉप की चोरी कर ली.
शिवपूजन ने बताया कि घर में उनके अलावा पत्नी मंजू सिंह, बेटा प्रभु कुमार और एक बच्ची रहती है. बुधवार दोपहर लगभग एक बजे शिवपूजन पत्नी और बच्ची के साथ मेन रोड गये थे जबकि बेटा टाटीसिलवे काम करने गया हुआ था. लगभग पांच बजे शिवपूजन घर लौटे तो देखा कि बाहर के गेट का ताला टुटा हुआ है. अंदर गये तो देखा तो घर के मेन गेट में लगा दो ताले भी टूटे हुए हैं. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अालमारी में रखे गहने गायब थे. शिवपूजन के अनुसार लगभग साढ़े तीन लाख के गहने और एक लैपटॉप गायब हुआ है.
हार एक सेट, चेन तीन पीस, अंगूठी पांच, कान का चार सेट और कंगना एक जोड़ी गायब है. सूचना मिलते ही गोपाल लोहिया, पिंटू सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.मामले में शिवपूजन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, लोगों का कहना है कि काॅलोनी के आसपास मैदान है. जहां दोपहर बाद से ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है. जो शराब, गांजा का सेवन करते हैं.
