झारखंडी अस्मिता के सवाल पीछे छूटे: बंधु

रांची : राज्य निर्माण का उद्देश्य महज भौगोलिक नक्शा के रूप में स्थापित करना नहीं था, बल्कि झारखंडी अस्मिता की रक्षा और हिस्सेदारी अहम सवाल थे. यह कहना है पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का. उन्होंने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य बनने के 19 वर्षों के बाद भी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक […]

रांची : राज्य निर्माण का उद्देश्य महज भौगोलिक नक्शा के रूप में स्थापित करना नहीं था, बल्कि झारखंडी अस्मिता की रक्षा और हिस्सेदारी अहम सवाल थे.
यह कहना है पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का. उन्होंने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य बनने के 19 वर्षों के बाद भी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक क्षेत्रों में झारखंडी जनता की भागीदारी को लेकर चुनौतियां अब भी ज्यों की त्यों बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सहित पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहरों को लेकर जो सपना बिरसा मुंडा ने देखा था वह आज भी बुनियादी सवालों का समाधान ढूंढ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >