रांची : आज हटिया ग्रिड से तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

रांची. मेगा पावर ब्लॉक के तहत हटिया ग्रिड से शुक्रवार को दिन के 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान हटिया 220 पीजीसीआइएल सर्किट टू हाइटेंशन लाइन की मरम्मत की जायेगी. ज्ञात हो कि नामकुम के पास खदान में ब्लास्ट के चलते ऊपर से गुजर रहीं हाइटेंशन लाइनें पूरी तरह […]

रांची. मेगा पावर ब्लॉक के तहत हटिया ग्रिड से शुक्रवार को दिन के 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान हटिया 220 पीजीसीआइएल सर्किट टू हाइटेंशन लाइन की मरम्मत की जायेगी. ज्ञात हो कि नामकुम के पास खदान में ब्लास्ट के चलते ऊपर से गुजर रहीं हाइटेंशन लाइनें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं.ट्रांसमिशन लाइनों को ठीक करने के लिए विभाग के उपमहाप्रबंधक कुमुद रंजन सिन्हा ने संचरण अंचल को पत्र भेज कर बिजली आपूर्ति रोकने की अनुमति मांगी थी,

जिसकी इजाजत मिल गयी गयी. काम को पूरा करने के लिए ग्रिडों से सब स्टेशनों को मिलने वाली 80 मेगावाट बिजली कम मिलेगी. मरम्मत के दौरान बिजली बंद रहने से राजधानी की आपूर्ति पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा. शहर के ज्यादातर सब स्टेशन के आपस में दूसरे ग्रिड से कनेक्ट रहने के चलते कांके और नामकुम पावर ग्रिड से बिजली उपलब्ध हो जायेगी. हालांकि हरमू-अरगोड़ा लाइन के आपस में एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं रहने के चलते यहां उपभोक्ताओं को इस अवधि के दौरान बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इस बात का ध्यान रख कर काम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >