रिम्स : सात माह की बच्ची के दिल की सफल सर्जरी

रांची : रिम्स के कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में बुधवार को डॉ राकेश कुमार चौधरी ने गुमला निवासी सात माह की बच्ची के दिल की सफल सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति ठीक है. उसे आइसीयू में रखा गया है. पीडीए क्लोजर (पेटेंट डक्टस आर्टेरीओसस) विधि से ऑपरेशन किया गया. […]

रांची : रिम्स के कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में बुधवार को डॉ राकेश कुमार चौधरी ने गुमला निवासी सात माह की बच्ची के दिल की सफल सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति ठीक है.
उसे आइसीयू में रखा गया है. पीडीए क्लोजर (पेटेंट डक्टस आर्टेरीओसस) विधि से ऑपरेशन किया गया. हृदय की बीमारी के कारण बच्ची लगातार निमोनिया की चपेट में आ जाती थी. सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. कार्डियेक सर्जन डाॅ राकेश ने बताया कि बच्ची का बौद्धिक व शारीरिक विकास नहीं हो रहा था.
सात माह में बच्ची का वजन नौ किलो के करीब होना चाहिए था, लेकिन उसका वजन 4.5 किलाे ही था. ऑपरेशन से पहले उसे एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रखा गया. निमोनिया ठीक होने के बाद ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन करनेवाली टीम में डॉ राकेश चौधरी के अलावा डॉ शिव, डॉ मुकेश कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ हरीष व डॉ फुजैल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >