नामकुम : खस्सी चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस को सौंपा

नामकुम : टाटीसिलवे थाना अंतर्गत बड़ाम जराटोली में खस्सी चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में जराटोली निवासी सुखदेव उरांव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर बंधे खस्सी को दो युवक खोलकर ले जाने का प्रयास कर […]

नामकुम : टाटीसिलवे थाना अंतर्गत बड़ाम जराटोली में खस्सी चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में जराटोली निवासी सुखदेव उरांव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उन्होंने बताया है कि गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर बंधे खस्सी को दो युवक खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे. वे बाहर निकले, तो दोनों भागने लगे. ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम नीतीश कुमार व राहुल कुमार बताया हैं. दोनों बिहार के रहने वाले हैं व वर्तमान में नामकुम के तेतरीटोली में किराये के मकान में रहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि महिलौंग, बड़ाम पंचायत में आये दिन खस्सी व बकरी की चोरी होती रहती है. पहले भी कई ग्रामीणों की खस्सी की चोरी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >