रांची : 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा

रांची : लोजपा ने राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजधानी के निवारणपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही गयी. मौके पर दुमका से पूर्व विधायक मोहरी लाल मुर्मू सहित बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं ने लोजपा […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 15, 2019 8:56 AM

रांची : लोजपा ने राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजधानी के निवारणपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही गयी. मौके पर दुमका से पूर्व विधायक मोहरी लाल मुर्मू सहित बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं ने लोजपा से जुड़ने का फैसला किया. अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की मौजूदगी में श्री मोहरी के साथ ही शिवधन मुर्मू, मनोज मुर्मू, सोनेलाल सोरेन, राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल, विष्णुकांत झा सहित अन्य को पार्टी में शामिल कराया गया.

Next Article

Exit mobile version