मेहरमा : अशोक साह होंगे माकपा प्रत्याशी

वृंदा करात ने मेहरमा में सभा को किया संबोधित मेहरमा : मेहरमा के सुखाड़ी हाट मैदान में माकपा की सभा आयोजित की गयी. सभा में पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात मुख्य रूप से मौजूद थीं. वृंदा करात ने पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अशोक साह के नाम की घोषणा की. कहा कि महगामा से […]

वृंदा करात ने मेहरमा में सभा को किया संबोधित
मेहरमा : मेहरमा के सुखाड़ी हाट मैदान में माकपा की सभा आयोजित की गयी. सभा में पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात मुख्य रूप से मौजूद थीं. वृंदा करात ने पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अशोक साह के नाम की घोषणा की. कहा कि महगामा से माकपा उम्मीदवार अशोक साह होंगे.
श्री साह अपने मेहनत के बल पर लोगों के बीच जायेंगे. कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने केवल राज्य में धोखा देने का काम किया है. केरल का उदाहरण देते हुए वृंदा करात ने कहा कि केरल में सरकार के द्वारा मशीन से राशन नहीं, बल्कि व्यक्तियों को देख कर राशन दिया जाता है. संचालन डॉ राधेश्याम चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन उमेश मिश्रा ने किया. मौके पर सुरजीत सिन्हा, अशोक साह, दशरथ मंडल, जीके बक्शी, रघुवीर मंडल, सितावी साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >