रातू : तालाब में डूबने से बालक की मौत

रातू : थाना क्षेत्र के धनईसोसो स्थित रानी छठ तालाब में डूबने से सन्नी कुमार (11 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार धनईसोसो निवासी अरविंद शर्मा का पुत्र सन्नी कुमार मंगलवार की दोपहर दो दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने […]

रातू : थाना क्षेत्र के धनईसोसो स्थित रानी छठ तालाब में डूबने से सन्नी कुमार (11 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार धनईसोसो निवासी अरविंद शर्मा का पुत्र सन्नी कुमार मंगलवार की दोपहर दो दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था.
इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को खोजने की कोशिश की. परंतु गोताखोर नहीं मिलने पर शव को नहीं खोजा जा सका. समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी. बुधवार को उनके आने पर शव को निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >