रांची में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

रांची : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व एसएसपी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में रांची जिले की दो विधानसभा सीट मांडर और तमाड़ […]

रांची : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व एसएसपी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में रांची जिले की दो विधानसभा सीट मांडर और तमाड़ में वोट डाले जायेंगे. नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अभ्यर्थी 18 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 19 नवंबर को स्क्रूटनी की जायेगी, जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है. इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >