वेंडर मार्केट बन चुका है, फिर भी सड़कों पर लग रहे हैं ठेले

रांची : झारखंड चेंबर की कार्यकारिणी समिति की तीसरी बैठक शनिवार को चेंबर भवन में हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने की. बैठक में 16 नवंबर को झारखंड चेंबर के नेतृत्व में सभी जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य संबद्ध संस्थाओं के साथ चेंबर भवन में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय महासम्मेलन पर चर्चा हुई. सदस्यों […]

रांची : झारखंड चेंबर की कार्यकारिणी समिति की तीसरी बैठक शनिवार को चेंबर भवन में हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने की. बैठक में 16 नवंबर को झारखंड चेंबर के नेतृत्व में सभी जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य संबद्ध संस्थाओं के साथ चेंबर भवन में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय महासम्मेलन पर चर्चा हुई.

सदस्यों ने कहा कि व्यापार व उद्योग जगत के साथ सरकार और अधिकारियों के बीच संवादहीनता के कारण व्यापारी परेशान रहते हैं. बिना स्टेकहोल्डर्स के परामर्श के नियम व कानूनों को लागू किये जाने से हर समय सरकार और व्यापारियों के बीच विरोधाभास की स्थिति होती है.
उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को विधानसभा चुनाव में अपने जनप्रतिनिधि के चयन को लेकर राज्य के व्यापारी व उद्यमियों का महासम्मेलन होगा. इसमें विधानसभा चुनाव में व्यापार जगत की भूमिका पर चिंतन कर रणनीति बनायी जायेगी. इस दौरान सदस्यों ने कहा कि चुनाव के दौरान भी अधिगृहित बसों का भुगतान प्रशासन ने अब तक नहीं किया है.
पार्किंग की व्यवस्था हो
सदस्यों ने कहा कि राजधानी में वेंडर मार्केट बन चुका है. बावजूद इसके उतने ही ठेलेवाले फिर से सड़कों पर व्यापारी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं. इससे यातायात की स्थिति दयनीय हो गयी है.
ऐसे में अपर बाजार में वन-वे व्यवस्था और नो व्हिकल जोन पर सहमति तभी दी जायेगी, जब जिला प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर दे. बैठक में तय किया गया कि फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेगा ट्रेड फेयर आयोजित होगा.
इस दौरान अतिरिक्त 19 उप समितियों का भी गठन किया गया. इस अवसर पर चेंबर उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, राम बांगड़, महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ, जितेंद्र प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य राहुल मारू, दीनदयाल बरनवाल, रोहित अग्रवाल, राहुल साबू, प्रवीण लोहिया, आरडी सिंह, किशोर मंत्री, सुमित जैन, अश्विनी राजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, ललित केडिया, विष्णु बुधिया, अरूण बुधिया, सज्जन सर्राफ, पवन शर्मा, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, शशांक भारद्वाज, संजय अखौरी और शंभू चूड़ीवाला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >