रांची : रांची जिला प्रशासन जिले के उन मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार करा रहा है, जहां पिछले चुनाव में कम वोट पड़े थे. साथ ही वोट क्यों नहीं पड़े, इसे भी जान कर उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.
ऐसे रिपोर्ट को तैयार पर उसे चुनाव आयोग के पास भेजा जायेगा. आयोग ने इस संबंध में प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इन इलाके के वैसे लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें, जिनका चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने और मतदाताओं को प्रभावित करने का रिकॉर्ड रहा है.
