अनूप हेमरोम बने रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के नये चेयरमैन

रांची : रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के नये चेयरमैन अनूप कुमार हेमरोम बनाये गये हैं. श्री हेमरोम ने नये चेयरमैन का पदभार भी ग्रहण कर लिया. इससे पूर्व इस पद पर महेंद्र कुमार यादव पदस्थापित थे. श्री हेमरोम भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं. इसके पूर्व वे अपर मंडल रेल […]

रांची : रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के नये चेयरमैन अनूप कुमार हेमरोम बनाये गये हैं. श्री हेमरोम ने नये चेयरमैन का पदभार भी ग्रहण कर लिया. इससे पूर्व इस पद पर महेंद्र कुमार यादव पदस्थापित थे. श्री हेमरोम भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं. इसके पूर्व वे अपर मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर में कार्यरत थे. इनके कार्यकाल में ही चक्रधरपुर मंडल ने 100 मिलियन टन की लोडिंग का लक्ष्य प्राप्त किया. इसके अलावा इन्हें तीन फेज स्टेट अॉफ आर्ट लोकोमोटिव के अाधुनिक इंजन के विनिर्माण का विशेष अनुभव है.
इन्होंने जर्मनी अौर स्विटजरलैंड में विशेष प्रशिक्षण भी लिया है. श्री हेमरोम रांची के ही रहनेवाले हैं अौर इनकी पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज रांची व बीआइटी मेसरा से हुई है. निवर्तमान चेयरमैन महेंद्र कुमार यादव भारतीय रेल की दूरसंचार सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं. इनका स्थानांतरण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय बिलासपुर में प्रधान मुख्य संकेत व दूरसंचार इंजीनियर के पद पर हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >