रांची : ऑपरेटर से लेने के बाद नगर निगम खुद चलायेगा बसें

रांची : रातू रोड से बिरसा चौक तक बारास्ता कचहरी चौक 25 सिटी बसों का संचालन कर रहे ऑपरेटर किशोर मंत्री ने 10 नवंबर तक सभी बसें नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया है. ऑपरेटर ने कहा है कि इन बसों के संचालन से हर दिन हजारों का घाटा उठाना पड़ रहा है, इसलिए […]

रांची : रातू रोड से बिरसा चौक तक बारास्ता कचहरी चौक 25 सिटी बसों का संचालन कर रहे ऑपरेटर किशोर मंत्री ने 10 नवंबर तक सभी बसें नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया है.
ऑपरेटर ने कहा है कि इन बसों के संचालन से हर दिन हजारों का घाटा उठाना पड़ रहा है, इसलिए अब इन बसों का संचालन नगर निगम ही करे. ऑपरेटर के बस सौंपने के फैसले के बाद अब निगम ने निर्णय लिया है कि वह खुद कचहरी से लेकर बिरसा चौक तक बसों का परिचालन करेगा. इस संबंध में निगम के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की ये प्रमुख रूट है. अगर इस सड़क पर बसें नहीं चली तो आम लोगों को परेशानी होगी. ऑपरेटर जैसे ही बस निगम को सौंपेगा. उसके बाद निगम अपने स्तर से इन बसों को चलाने का काम शुरू करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >