रांची : विधायक शिवपूजन मेहता आजसू में, सुदेश ने दिलायी सदस्यता

रांची : हुसैनाबाद से बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की़ सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह मेें अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने विधायक श्री मेहता को सदस्यता दिलायी़ विधायक श्री मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल होने के लिए आये थे़ आजसू अध्यक्ष श्री महतो […]

रांची : हुसैनाबाद से बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की़ सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह मेें अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने विधायक श्री मेहता को सदस्यता दिलायी़ विधायक श्री मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल होने के लिए आये थे़ आजसू अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि विधायक मेहता के आने से संगठन मजबूत हुआ है़ झारखंडी जनमानस की भावनाओं के अनुरूप राज्य को बनाना है़
इस राज्य को संवारने और संरक्षित करने मेें हम सब मिल कर काम करेंगे़ विधायक श्री मेहता ने कहा कि आजसू झारखंडी माटी की पार्टी है़ इस राज्य के गठन में आजसू की भूमिका रही है़ आजसू पार्टी झारखंड के आंदोलनकारियों के सपने को पूरा कर रही है़ समारोह में पार्टी नेता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद व पलामू के पदाधिकारी शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >