रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के बच्‍चों ने सरदार पटेल को जयंती पर किया याद

रांची : 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर चटकपुर, छाता टुंगरी में स्थिति रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में सरदार पटेल जी की तस्‍वीर पर बच्चों एवं स्कूल परिवार ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उन्हें दिल से याद करते हुए देश की आजादी में उनके […]

रांची : 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर चटकपुर, छाता टुंगरी में स्थिति रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में सरदार पटेल जी की तस्‍वीर पर बच्चों एवं स्कूल परिवार ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उन्हें दिल से याद करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया.

सभी बच्चों ने एक-एक कर लौह पुरुष को याद किया और भारत की एकता और अखंडता बनाये रखने की प्रतिज्ञा की. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विक्रांत विश्वकर्मा, उप प्राचार्य जयप्रकाश शर्मा, शिक्षक रवि रंजन शर्मा, शिक्षिकाओं में कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, बुलबुल कुमारी के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >