रांची : यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलीं

रांची : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को स्पेशल व सुविधा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. पहली ट्रेन 08295 दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन चली. इसके अलावा 80627 रांची-जयनगर सुविधा स्पेशल ट्रेन रांची से जयनगर के लिए चली. वहीं एक नवंबर को रांची-पटना के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 80626 पटना-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन […]

रांची : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुधवार को स्पेशल व सुविधा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. पहली ट्रेन 08295 दुर्ग-पटना स्पेशल ट्रेन चली. इसके अलावा 80627 रांची-जयनगर सुविधा स्पेशल ट्रेन रांची से जयनगर के लिए चली. वहीं एक नवंबर को रांची-पटना के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलेगी.
ट्रेन संख्या 80626 पटना-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन तीन को पटना से रांची के लिए चलेगी. इसके अलावा हटिया एलटीटी स्पेशल ट्रेन चली. वहीं ट्रेन संख्या 82841 पुरी-हटिया सुविधा स्पेशल ट्रेन पुरी से हटिया के लिए खुली. गुरुवार को यह ट्रेन पुरी के लिए रवाना होगी. इसके अलावा 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में एक, ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस में एक स्लीपर क्लास का अतिरिक्त कोच लगाया गया.
आज कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच : गुरुवार को कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 18622 हटिया- पटना एक्सप्रेस, 18603 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में एक-एक स्लीपर क्लास कोच लगाया जायेगा. 18605 रांची-जयनगर एक्सप्रेस में दो स्लीपर के अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >