पिस्कानगड़ी : बंद घर में युवक का अधजला शव मिला

एडचोरो गांव का निवासी था पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो गांव निवासी रुस्तम अंसारी का अधजला शव रविवार को पुलिस ने फुटबॉल मैदान के समीप एक कच्चे घर से बरामद किया. शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे […]

एडचोरो गांव का निवासी था
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो गांव निवासी रुस्तम अंसारी का अधजला शव रविवार को पुलिस ने फुटबॉल मैदान के समीप एक कच्चे घर से बरामद किया. शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहे थे.
मौके पर मौजूद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार, पुलिस अधीक्षक हरिश्चंद्र सिंह व नगड़ी थाना प्रभारी संतोष पांडेय ने आश्वासन दिया कि अपराधी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे, तक ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए. जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सलमा खातून ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घर के बाहर कुआं के पास ही मिला गैस सिलिंडर
जानकारी के अनुसार रुस्तम अंसारी (42 वर्ष) 23 अक्तूबर की रात घर से यह कह कर निकला था कि कुछ देर में आ रहे हैं, लेकिन वह नहीं लौटा. सुबह परिजन उसकी खोजबीन में जुटे पर कुछ पता नहीं चला.
26 अक्तूबर को परिजनों ने नगड़ी थाना में इसकी लिखित सूचना दी. इसी दिन गांव के ही बगल के एक कुआं के पास एक सिलिंडर मिला. पता चला कि उक्त सिलिंडर रुस्तम अंसारी के घर की है. इसके बाद लोगों ने कुआं के समीप फुटबॉल मैदान के बगल में बने कच्चे घर का मुआयना किया. जहां बाहर से दरवाजा में ताला बंद था. जब लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो अंदर रुस्तम का जला शव पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >