रांची के करीब डेढ़ दर्जन पुलिसवालों का तबादला, अरगोड़ा के थाना प्रभारी असित मोदी अंचल निरीक्षक बने

रांची : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों के करीब डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. अरगोड़ा के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी को सदर पश्चिम अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, जगरनाथपुर थाना में प्रतिनियुक्त यातायात थाना प्रभारी अरुण कुमार को जगरनाथपुर का यातायात […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 27, 2019 2:10 PM

रांची : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों के करीब डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. अरगोड़ा के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी को सदर पश्चिम अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, जगरनाथपुर थाना में प्रतिनियुक्त यातायात थाना प्रभारी अरुण कुमार को जगरनाथपुर का यातायात थाना प्रभारी बना दिया गया है.

पुलिस केंद्र में पदस्थापित कई पुलिस निरीक्षकों को अलग-अलग थाना में थाना प्रभारी बना दिया गया है. जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है.

रांची पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग
क्रम सं. पदनाम एवं नाम कहां पदस्थापित थे कहां पदस्थापित किये गये
1 पुलिस निरीक्षक बिमल नंदन सिन्हा पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे
2 पुलिस निरीक्षक सपन महथा पुलिस केंद्र,रांची अंचल निरीक्षक, अनगड़ा अंचल
3 पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, बुंडू
4 पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, डोरंडा
5 पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी
6 पुलिस निरीक्षक बृज कुमार थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, कोतवाली
7 पुलिस निरीक्षक राजकुमार यादव थाना प्रभारी, बुंडू पुलिस केंद्र, रांची
8 पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी थाना प्रभारी, अरगोड़ा अंचल निरीक्षक, सदर पश्चिम अंचल
9 पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार प्रतिनियुक्ति यातायात थाना प्रभारी – जगरनाथपुर यातायात थाना प्रभारी, जगरनाथपुर
10 पुलिस निरीक्षक अवधेश ठाकुर पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, गोंदा
11 पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, अरगोड़ा
12 अवर निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, अनगड़ा
13 अवर निरीक्षक प्रयाग दास पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, दशम फॉल
14 अवर निरीक्षक मनोहर करमाली पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, सोनाहातू
15 अवर निरीक्षक बैद्यनाथ कुमार लोअर बाजार ओपी प्रभारी, खरसीदाग
16 अवर निरीक्षक जगलाल मुंडा पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, लापुंग
17 अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर महथा पुलिस केंद्र,रांची थाना प्रभारी, बुढ़मू