विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा में जायेंगी पूर्व आइएएस सुचित्रा सिन्हा

रांची : पूर्व आइएएस सुचित्रा सिन्हा भाजपा में शामिल होंगी. वह रांची के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर आरएन सहाय की पत्नी हैं. श्रीमती सिन्हा इसी साल 30 सितंबर को रजिस्ट्रार कॉपरेटिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर […]

रांची : पूर्व आइएएस सुचित्रा सिन्हा भाजपा में शामिल होंगी. वह रांची के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर आरएन सहाय की पत्नी हैं. श्रीमती सिन्हा इसी साल 30 सितंबर को रजिस्ट्रार कॉपरेटिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हूं. समाजसेवा के लिए राजनीति में आ रही हूं. समाज के गरीब तबके का जीवनस्तर उठाने में योगदान करना चाहती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >