रांची : जेएनयू के लापता नजीब को लेकर रैली निकाली

रांची : इस्लामिक स्टूडेंट्स आॅर्गनाइजेशन झारखंड ने बुधवार को बड़गाई चौक से बूटी मोड़ तक शांतिपूर्ण रैली निकाली़ रैली जेएनयू नयी दिल्ली परिसर स्थित छात्रावास से तीन साल पहले (15 अक्तूबर 2016) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र नजीब अहमद को खोजने में पुलिस-प्रशासन की असफलता के खिलाफ निकाली गयी़ नजीब को वापस लाने, जेएनयू से […]

रांची : इस्लामिक स्टूडेंट्स आॅर्गनाइजेशन झारखंड ने बुधवार को बड़गाई चौक से बूटी मोड़ तक शांतिपूर्ण रैली निकाली़ रैली जेएनयू नयी दिल्ली परिसर स्थित छात्रावास से तीन साल पहले (15 अक्तूबर 2016) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र नजीब अहमद को खोजने में पुलिस-प्रशासन की असफलता के खिलाफ निकाली गयी़
नजीब को वापस लाने, जेएनयू से गायब होने के पहले उसके साथ मारपीट करने में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी और जांच की मांग की गयी़ इस मौके पर अधिवक्ता रजाउल्लाह, एपीसीआर झारखंड के अध्यक्ष मोहम्मद नकीब, मिनहाज अख्तर, नदीम अंसारी, इंजमाम, इंतखाब अंसारी, मुजाहिद उल इस्लाम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >