ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार युवती की मौत, एक घायल

रातू : रिंग रोड पर हाजी चौक के समीप सोमवार की दोपहर 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठी एक अन्य युवती घायल हो गयी. मृतका की पहचाना तुपुदाना सतरंजी की 22 वर्षीय मंजू सांगा के रूप में हुई. वहीं घायल युवती रेशमी कुमारी […]

रातू : रिंग रोड पर हाजी चौक के समीप सोमवार की दोपहर 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठी एक अन्य युवती घायल हो गयी. मृतका की पहचाना तुपुदाना सतरंजी की 22 वर्षीय मंजू सांगा के रूप में हुई. वहीं घायल युवती रेशमी कुमारी (16 वर्ष) महुआटोली की रहने वाली है. उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार रेशमी व मंजू स्कूटी (जेएच01सीपी-0952) से घर से किसी काम से कांके जा रही थीं.

जैसे ही सिमलिया रिंग रोड हाजी चौक पहुंचीं कि दलादिली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक (जेएच13ई-3517) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. ट्रक चतरा के सेराज मियां के नाम से निबंधित है. पुलिस दोनों वाहन जब्त कर थाना ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >