भाजपा ने कहा, कांग्रेस पार्टी खुद कठपुतली बनी हुई है, उससे नहीं होने वाला है झारखंड का विकास

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कठपुतली बनी हुई है. ऐसी पार्टी से झारखंड का विकास नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने शुरू से ही झारखंड को खरीदने व बेचने का काम किया है. कठपुतली पार्टियों को जनता ने लोकसभा चुनाव में […]

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कठपुतली बनी हुई है. ऐसी पार्टी से झारखंड का विकास नहीं होने वाला है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने शुरू से ही झारखंड को खरीदने व बेचने का काम किया है. कठपुतली पार्टियों को जनता ने लोकसभा चुनाव में धरातल पर ला कर खड़ा कर दिया था. अब विधानसभा चुनाव में जनता रही सही कसर निकालने वाली है. कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय की अभी आंख क्यों खुल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >