रांची : गांधी की हत्या के लिए माफी मांगे भाजपा

रांची : भाकपा के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा और आरएसएस दिखावा कर रही है. उनकी जयंती मनाने के लिए भाजपा ने सार्वजनिक रूप से तामझाम दिखाया, जबकि इन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आरएसएस कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे ने […]

रांची : भाकपा के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा और आरएसएस दिखावा कर रही है. उनकी जयंती मनाने के लिए भाजपा ने सार्वजनिक रूप से तामझाम दिखाया, जबकि इन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आरएसएस कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे ने ही राष्ट्रपिता की हत्या की थी.
उन्होंने कहा कि बापू की हत्या के बाद संघ ने इसका समर्थन भी किया था. श्री अंजान ने कहा कि जयंती पर प्रधानमंत्री और संघ की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि वह राष्ट्रपिता की हत्या के लिए देश से माफी मांगें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >