रांची : षाड़ंगी ने बाढ़ राहत में एक माह का वेतन दिया

रांची : झामुमो से बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सितंबर माह का वेतन बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्यों के लिए दिया है. बुधवार को स्पीकर दिनेश उरांव से मिल कर श्री षाड़ंगी ने बिहार बाढ़ राहत कोष में अपने वेतन को देने संबंधित पत्र सौंपा. श्री षाड़ंगी ने कहा कि बिहार […]

रांची : झामुमो से बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सितंबर माह का वेतन बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्यों के लिए दिया है. बुधवार को स्पीकर दिनेश उरांव से मिल कर श्री षाड़ंगी ने बिहार बाढ़ राहत कोष में अपने वेतन को देने संबंधित पत्र सौंपा. श्री षाड़ंगी ने कहा कि बिहार में जल जमाव की भयावह स्थिति है. ऐसे में मानवता के लिए उनका भी कर्तव्य बनता है. बिहार हमारा पड़ोसी राज्य है. वहां के लोगों की परेशानियों से मुक्ति के लिए राहत कार्य चलाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >