झारखंड पुलिस को हाइटेक बनाने की हो रही है तैयारी

एडीजी, आइजी रैंक के 10 अफसरों को दी गयी है जवाबदेही रांची : झारखंड पुलिस को हाइटेक बनाने की तैयारी है. इस कड़ी में एडीजी और आइजी रैंक के अफसरों को अलग-अलग विषयों पर रिपोर्ट तैयार करने की जवाबदेही दी गयी है. इसके तहत अफसरों को पिछले पांच साल के झारखंड पुलिस से जुड़े विभिन्न […]

एडीजी, आइजी रैंक के 10 अफसरों को दी गयी है जवाबदेही
रांची : झारखंड पुलिस को हाइटेक बनाने की तैयारी है. इस कड़ी में एडीजी और आइजी रैंक के अफसरों को अलग-अलग विषयों पर रिपोर्ट तैयार करने की जवाबदेही दी गयी है.
इसके तहत अफसरों को पिछले पांच साल के झारखंड पुलिस से जुड़े विभिन्न पहलुओं और अगले पांच साल में पुलिस की कार्यशैली बेहतर कैसे होगी इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. इसके तहत हर अफसर को आधे-आधे घंटे का पावर प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा गया है. इसमें हर पहलू पर चर्चा होगी. इसका प्रेजेंटेशन उन्हें मुख्य सचिव और डीजीपी के समक्ष देना होगा.
फिर सभी जिलों के एसपी और रेंज डीआइजी के साथ एक खुला सत्र होगा. जिसमें सवाल जवाब होंगे. संभवत: 18 व 19 अक्तूबर को इस मामले में बैठक होनी है. पहले यह बैठक 27 सितंबर को होनी थी. लेकिन राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को देखते हुए इसे तत्काल स्थगित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >