रांची के रोहित की अलेक्सा अब कई भारतीय भाषाओं में, जानें

रांची : रांची के रोहित प्रसाद का अलेक्सा (वॉयस असिस्टेंट) में बड़ा बदलाव किया गया है. 18 सितंबर को अमेजन ने अलेक्सा का नया संस्करण लांच किया है. इसमें अलेक्सा हिंदी के साथ हिंग्लिश और कई दूसरी भारतीय भाषा भी बोलती और समझती है. अब तक अलेक्सा के पास हिंदी में नाम, स्थान और लोकप्रिय […]

रांची : रांची के रोहित प्रसाद का अलेक्सा (वॉयस असिस्टेंट) में बड़ा बदलाव किया गया है. 18 सितंबर को अमेजन ने अलेक्सा का नया संस्करण लांच किया है. इसमें अलेक्सा हिंदी के साथ हिंग्लिश और कई दूसरी भारतीय भाषा भी बोलती और समझती है.
अब तक अलेक्सा के पास हिंदी में नाम, स्थान और लोकप्रिय गीतों की एक सीमित शब्दावली ही थी. पर अब यह देश के लगभग 12 आधिकारिक भाषाओं को बोल और समझ सकेगी. उल्लेखनीय है कि रांची के साउथ ऑफिस पाड़ा निवासी ज्ञानचंद प्रसाद के पुत्र रोहित प्रसाद अमेजन के अलेक्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उपाध्यक्ष और प्रमुख वैज्ञानिक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >