रांची : शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे साक्षरता कर्मियों को पुलिस ने रोका

रांची : राज्य भर के साक्षरताकर्मी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव का आवास घेरने राजधानी पहुंचे. साक्षरताकर्मी धुर्वा गोल चक्कर से शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए जुलूस की शक्ल में निकले. हालांकि, साक्षरता कर्मियों को पुलिस ने शिक्षा मंत्री के आवास तक पहुंचने से पहले […]

रांची : राज्य भर के साक्षरताकर्मी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव का आवास घेरने राजधानी पहुंचे. साक्षरताकर्मी धुर्वा गोल चक्कर से शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए जुलूस की शक्ल में निकले.
हालांकि, साक्षरता कर्मियों को पुलिस ने शिक्षा मंत्री के आवास तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया. इसके बाद कर्मी मुख्य सड़क से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर बैठ गये. साक्षरता कर्मियों ने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. वे लोग शिक्षा मंत्री से वार्ता की मांग कर रहे थे.
शिक्षा मंत्री आवास में नहीं थीं. ऐसे में मंत्री के आप्त सचिव अभय सिन्हा धरना स्थल पर आये. झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी महासंघ ने शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव अभय सिन्हा को मांग पत्र सौंपा.
संघ के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव ने आश्वासन दिया कि बकाया मानदेय के भुगतान की कार्रवाई जल्द पूरी की जायेगी. इसके बाद कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया. श्री वर्मा ने बताया कि साक्षरता कर्मियों का 24 से 30 माह तक का मानदेय बकाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >