झारखंड बन सकता है ऑर्गेनिक राज्य : रूपाला

झारखंड में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जलवायु लचीली कृषि विषय पर सेमिनार रांची : केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि झारखंड को सिक्किम की तरह ऑर्गेनिक राज्य बनाया जाय. झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों की खपत काफी कम है. इसलिए […]

झारखंड में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जलवायु लचीली कृषि विषय पर सेमिनार
रांची : केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि झारखंड को सिक्किम की तरह ऑर्गेनिक राज्य बनाया जाय. झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों की खपत काफी कम है.
इसलिए इस प्रांत को पूरी तरह जैविक बनाना, अन्य राज्यों की तुलना में आसान है. झारखंड सरकार अगर ऑर्गेनिक स्टेट बनाने से संबंधित कोई प्रस्ताव देती है, तो केंद्र मदद करेगा. राज्य मंत्री गुरुवार को बिरसा कृषि विवि में झारखंडमें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जलवायु लचीली कृषि विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि जैविक कृषि उत्पादों की मांग देश और दुनिया के विभिन्न भागों में तेजी से बढ़ रही है. इसकी पूर्ति करने की क्षमता केवल भारत के पास है.
झारखंड इसमें अग्रणी भूमिका निभा सकता है. इस राज्य को ऑर्गेनिक उत्पाद के मामले में अपनी ब्रांडिंग करनी चाहिए. वर्तमान में कोई किसान जैविक खेती शुरू करना चाहता है, तो केंद्रीय योजना के तहत उसे तीन वर्षों तक 50,000 रुपये प्रति वर्ष तक अनुदान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कृषि पदाधिकारी और वैज्ञानिक फील्ड में समय दें. मौके पर मंत्री ने राज्य के विभिन्न भागों से आये 11 प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया.
मौके पर राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम के सदस्य धनंजय सिंह, विवि के कुलपति डॉ आरएस कुरील,मंत्री के राजनीतिक सलाहकार तथा दिल्ली विवि की प्रोफेसर डॉ चंद्रकला माथुर सहित कई वैज्ञानिक, अधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >