रांची : मनरेगा: 513 पद हैं खाली

रांची : राज्य में मनरेगा के क्रियान्वयन में परेशानी हो रही है. विभिन्न प्रमंडलों में मनरेगा की देखरेख के लिए अधिकारी नहीं हैं. मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए सृजित पद में से एक-तिहाई रिक्त हैं. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, संताल परगना प्रमंडल और पलामू प्रमंडल को मिलाकर कुल 513 पद रिक्त हैं. इन तीनों प्रमंडलों में […]

रांची : राज्य में मनरेगा के क्रियान्वयन में परेशानी हो रही है. विभिन्न प्रमंडलों में मनरेगा की देखरेख के लिए अधिकारी नहीं हैं. मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए सृजित पद में से एक-तिहाई रिक्त हैं. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, संताल परगना प्रमंडल और पलामू प्रमंडल को मिलाकर कुल 513 पद रिक्त हैं. इन तीनों प्रमंडलों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के 93, तकनीकी सहायक में सहायक अभियंता के समकक्ष 103, तकनीकी सहायक में कनीय अभियंता के समकक्ष 173, लेखा सहायक के 65 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 79 पद रिक्त हैं. रिक्त पदों के कारण राज्य में मनरेगा के क्रियान्वयन की गति काफी धीमी है.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
पद संख्या
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी 24
तकनीकी सहायक (एइ के समकक्ष) 26
तकनीकी सहायक (जेइ के समकक्ष) 52
कंप्यूटर सहायक 21
लेखा सहायक 08
पलामू प्रमंडल
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी 36
तकनीकी सहायक (एइ के समकक्ष) 33
तकनीकी सहायक (जेइ के समकक्ष) 69
लेखा सहायक 27
कंप्यूटर ऑपरेटर 25
संथाल परगना प्रमंडल
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी 33
सहायक अभियंता 44
कनीय अभियंता 52
लेखा सहायक 30
कंप्यूटर ऑपरेटर 33

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >