रांची : सालखन मुर्मू प्रदेश जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में वर्ष 2019-22 के लिए सांगठनिक चुनाव हुआ. इसमें सालखन मुर्मू ने अपने पांच प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया.
इनके अलावा किसी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया. इसके बाद राज्य पर्यवेक्षक रवींद्र प्रसाद सिंह व राज्य निर्वाचन पदाधिकारी हाजी हसीब खान ने श्री मुर्मू को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया. 11 सितंबर को दिन के 12 बजे से नवनिर्वाचित राज्य परिषद व जिला अध्यक्षों की बैठक में होगी. जदयू के राष्ट्रीय संगठन महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह बुधवार शाम पांच बजे प्रदेश कार्यालय पहुंच कर राज्य के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और राज्यपरिषद सदस्यों को बधाई देंगे.
मौके पर जदयू के सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, कृष्णानंद मिश्रा, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, संजय सहाय, जफर कमाल, डॉ आफताब जमील, धनंजय कुमार सिंह, निशा भगत, बैद्यनाथ पासवान, अखिलेश राय, मनोज सिन्हा, सागर कुमार, सुबोध कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन झा, चंदन कुमार, सुशील राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
