रांची : स्व दुर्गा सोरेन की जयंती मंगलवार को दुर्गा सोरेन चौक लोआडीह में मनायी गयी. झामुमो सुप्रीमो व स्व दुर्गा सोरेन के पिता शिबू सोरेन ने दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि एक बाप के लिए इससे बड़ी दु:ख की बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा उसे छोड़ कर चला जाये.
हमने सोचा था कि दुर्गा मेरा उत्तराधिकारी बनेगा, लेकिन आज उसे श्रद्धांजलि देनी पड़ रही है. अाज पार्टी को दुर्गा की कमी बहुत खल रही है.
मौके पर केंद्रीय महासचिव सुप्रियाे भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, डॉ महुआ माजी, मुश्ताक आलम, अंतु तिर्की, डॉ हेमलाल मेहता, जनक नायक, फैयाज शाह, मृत्युंजय कुमार, शिवशंकर महतो, दिलीप महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में शिबू सोरेन ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लानेवाले बच्चों को शॉल व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने झामुमो का दामन थामा. शिबू ने सभी को पार्टी में शामिल करवाया.
