रांची : पॉल्यूशन सेंटर 50 की जगह वसूल रहे 60 रुपये

रांची : नये चालान नियम के लागू होने के बाद से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनानेवाले मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. दोपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये की दर तय है, जबकि इसके लिए 60 रुपये लिये जा रहे हैं. इसी प्रकार तीन पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये लेना है, लेकिन 100 रुपये […]

रांची : नये चालान नियम के लागू होने के बाद से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनानेवाले मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. दोपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये की दर तय है, जबकि इसके लिए 60 रुपये लिये जा रहे हैं.
इसी प्रकार तीन पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये लेना है, लेकिन 100 रुपये लिये जा रहे हैं. वहीं, चार पहिया वाहनों के लिए 120 रुपये, मध्यम वाहन के लिए 200 रुपये और भारी वाहन के लिए 300 रुपये चार्ज किये जा रहे हैं. खास बात यह है कि किसी भी सेंटर पर वाहनों के पॉल्यूशन जांच की दर का डिसप्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है. वहीं, जिन जगहों पर डिसप्ले बोर्ड की व्यवस्था है, उसे सेंटर के अंदर लगा दिया गया है, जिससे रेट चार्ज दिखता ही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >